दहेज के राक्षसों के खिलाफ जमकर खड़ी हुई दुल्हन, बैरंग लौटी बारात

ख़बरें अभी तक। जालौन जनपद ग्राम इटौरा के निवासी बलवान ने अपनी बेटी पूजा की शादी पूरे रीति रिवाज से ग्वालियर के रहने वाले शैलेन्द्र से की थी। इस शादी में टीका का पैसा वेला का पैसा, कलेवा का पैसा, यहां तक कि हर रस्म का पैसा तय था कल शाम जमुना पैलेस में बारात पहुंची, टीका के समय तय रकम 1लाख रुपये दिया गया लेकिन दहेज लोभियों की नीयत बदल गयी रकम दोगुनी मांगी गई काफी आरजू मिन्नत की गई। लेकिन लड़के पक्ष ने एक न सुनी। उनके सर पर दहेज के राक्षस सवार था। मिन्नत करते करते पूरा 12 घंटे गुजर गया मामला दहेज के रुपयों पर लटका रहा।

आखिरी में दुल्हन पूजा ने खुद इन दहेज के राक्षसों के खिलाफ जमकर खड़ी हो गयी। उसने साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया। कि यदि शादी के समय ये लोग इतना बुरा बर्ताव कर रहे है तो शादी के बाद क्या बर्ताव करेंगे।इसकी सूचना उरई कोतवाली में दी गयी। बारात को बापस बैरंग लौटना पड़ा। पूजा के साहस को दहेज लेने वालो के लिए चुनौती दी इसी तरीके से हर लड़की दहेज के खिलाफ हो जाये तो दहेज के कारण किसी लड़की का जीवन तबाह नहीं होगा।