इनेलो पार्टी के जिला कार्यालय पर अजय चौटाला समर्थकों ने किया कब्जा

खबरें अभी तक। आज सुबह इनेलो के सैंकड़ों कार्यकर्ता व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बस स्टैंड स्थित इनेलो जिला कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में लगे अभय सिंह चौटाला के फोटो को उतार दिया। यहीं नहीं जिला अध्यक्ष की नेम प्लेट को भी तोड़ दिया। जिसके बाद सभी ने अजय सिंह के समर्थन में इनेलो की सदस्यता से सामूहिक इस्तीफे दे दिए गए।

इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष व राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बलवान सिंह सुहाग ने कहा कि हमने इनेलो के कार्यलय पर कब्जा नही किया है। इस कार्यलय की मालकियत अजय सिंह के पास है और जहां कार्यकर्ता होते हैं, वही पार्टी होती है। उन्होंने कहा कि रोहतक जिले के लगभग 90 प्रतिशत इनेलो के कार्यकर्ता अजय सिंह के साथ हैं और सभी ने इनेलो की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के फैंसले पार्टी में हुए हैं, उससे सभी आहत है और अब नए झंडे व पार्टी के साथ राजनीति होगी।