गाजियाबाद: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

ख़बरें अभी तक। गाजियाबाद में दिन की शुरुआत गोलियों की आवाजों से हुई हैं। गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। राजनगर एक्सटेंशन इलाके में सुबह 6 बजे यह मुठभेड़ हुई हैं। मुठभेड़ में दो बदमाशो को गोली लगी हैं। जबकि एक पुलिसकर्मी भी मुठभेड़ में घायल हुआ। जिसके हाथ में गोली लगी हैं उन  दोनों बदमाशों और घायल पुलिसकर्मी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज किया जा है।

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच को बदमाशों की सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना सिहानी गेट पुलिस व क्राइम ब्रांच पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। और राजनगर एक्सटेंशन इलाके में पुलिस टीम और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। बदमाशो की संख्या पांच बतायी जा रही हैं जिन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दी। तीन बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही हैं।

जबकि दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। और पुलिस की गिरफ्त में आ गए। बदमाशों के पास से  दो कंट्री मेड लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं। घायल बदमाश सूरज उर्फ रामवीर और मोनू है। दोनों बावरिया गिरोह के बताए जा रहे हैं। और डकैती और लूट की घटनाओं में पहले भी जेल जा चुके हैं। घायल बदमाशों की तस्वीरे आपके सामने है।