मऊ: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डन्डे

ख़बरें अभी तक। मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हकीकतपुरा मुहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी डन्डे से हमला बोल दिया है। इस हमले में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। जिसमें घायलों और उनके परिवार के लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को समाप्त कराया। साथ ही हमलावरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दे कर घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए घायल पारस ने बताया कि पड़ोसियों से हमारा भूमि विवाद चलता हैं। इसी विवाद को लेकर भोर में पड़ोसियों ने सोते समय लाठी डन्डे के साथ हमला बोल दिया। जिसमें हमारे परिवार के कई लोगों को चोटे आई हैं। जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटे लगी हैं। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने लखनऊ बलिया मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को समझा बुझा कर जाम को समाप्त कराया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे सिओ सिटी आलोक जायसवाल ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट की घटना हुई हैं। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों द्वारा जाम किया गया हैं। उनकी शिकायत पर हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया हैं। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।