दिवाली पर इस सामान को कहें बॉय बॉय , घर में होगी धन की वृद्धि…

 खबरें अभी तक। सफाई का मुख्य उद्देश्य होता है, कि वे चीजें जो आपने छह महीने या साल भर में यूज नहीं की उन्हें घर से हटा दें। काम लायक चीजें किसी जरूरतमंद को दे दें और बेकाम चीजें कबाड़ में डालें। कई बार चीजों का मोह हमें उसे हटाने नहीं देता, लेकिन ये बेकाम की चीजें ही घर में निगेटिविटी लाती हैं।

इसलिए इनसे बचने के लिए कुछ चीजों को घर से बाहर करना बेहद जरूरी है। आइए जानें कि लक्ष्मी पूजन से पहले घर की किन चीजों को बाहर का रास्ता दिखाना वास्तुशास्त्र के अनुसार भी सही है। घर की सफाई के साथ वास्तु के अनुसार घर को सजाएं और रखें क्योंकि वास्तुदोष से घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तुदोष होता हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों का निवारण लक्ष्मी पूजन से पहले तुरंत कर लेना चाहिए।

  1. अगर घर में टूटा या क्रैक शीशा है तो उसे जरूर हटा दें। ऐसा शीशा कलह का कारण बनता है। इससे घर में निगेटिव एनर्जी आती है।
  2. अगर आपका बैड टूट रहा है या उसमें मरमम्त की जरूरत है तो उसे हटा दें। क्योंकि ये आपके मैरिड लाइफ के लिए सही नहीं। दरका हुआ बैड पति-पत्नी के रिश्ते को खराब करता है।
  3. बंद या टूटी हुई घड़ियां घर में कभी न रखें। घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति जुड़ी होती है। अगर घड़ी सही नहीं होगी तो कोई भी काम सही तरीके से नहीं होने पाएगा। रुकावट आती रहेगी।
  4. घर में टूटा हुआ फ्रेम, फोटो, या सजावटी सामान हो तो हटा दें। वास्तु के अनुसार यह भी वास्तुदोष का कारण है। साथ ही अगर घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक का खराब सामान है तो उसे भी तुरंत हटाएं। ये निगेटिविटी की वजह बनते हैं।
  5. घर का मेन गेट अगर आवाज करता हो, टूटा हो या कोई दरार हो तो उसे सही कराएं। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ होता है। घर के फर्नीचर में भी ऐसी टूट फूट नजर आए तो उसे हटा दें या सही करा लें।
  6. टूटे डिब्बे, खराब खिलौने, बेकार सजावटी सामग्री, फटे कपड़े, टूटी चप्पल और पुरानी चादरें जितनी जल्दी हो सके निकाल दीजिए।
  7. घर में पिछले साल के बचे दीपक भी बिलकुल न जलाएं। नए दीये खरीदें और दीपावली पर जलाएं…..
  8. घर का भारी सामान या अनावश्यक वस्तुएं घर के दक्षिण-पश्चिम भाग में रखना चाहिए। अन्य किसी स्थान पर भारी सामान रखना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। घर में बाथरूम या रसोईघर के लिए पानी की सप्लाई उत्तर-पूर्व दिशा में होनी चाहिए।