बिलासपुर में निजी बस गिरी, 1 की मौत, 21 घायल

ख़बरें अभी तक। बिलासपुर से शिमला जा रही एक निजी बस  आज सुबह नमहोल के दगशेच गांव के पास सड़क से करीब 300 फुट नीचे जा गिरी, जिसमें सवार 1 वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 21 लोग घायल हो गए है।

सभी घायलों को बिलासपुर अस्पताल लाया गया है जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। घायलो में चार महिलाओ समेत 2 बच्चे भी शामिल है।

फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।  यह सभी लोग आज सुबह शिमला जाने के लिए इस बस में बैठे थे और इस दुर्घटना का शिकार हो गए।