पंचकूला: 13 वर्षीय नाब‌ालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ख़बरें अभी तक। 13 वर्षीय नाबालिगा को सहारनपुर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी आरिफ खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना- 20 में अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाया है।

पुलिस ने बताया कि अभयपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने बीते एक नवंबर को शिकायत दी थी उसकी बेटी कॉपी लेने के बहाने कहीं चली गई है। इसके बाद वह घर नहीं आई। पुलिस ने नाबालिगा के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले के इनवेस्टीगेशन ऑफिसर सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि  लड़की के फोन की लोकेशन यमुनानगर आई।

आरिफ ने अपना फोन एक बार‌ स्विच ऑन किया। इसके बाद हमें यमुनानगर की लोकेशन मिल गई। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की ओर से एक टीम सहारनपुर रवाना हो गई। पुलिस ने बताया कि  आरिफ खान एक दिन पहले यमुनानगर में अपने रिश्तेदारों के पास रूका था। इसके बाद वह नाबालिगा का लेकर सहारनपुर पहुंचा। जैसे ही वह पहुंचा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से उसके घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरिफ खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि  इस मामले को लेकर गांव अभयपुर में नाबालिगा के घर के पास रहने वाले किराएदारों का पता चेक किया गया। पुलिस को पता लगा कि कैटरिंग में दिहाड़ी का काम करने वाला आरिफ खान लापता है। वह सहारनपुर के सदर बाजार कर रहने वाला  है।  इस पर पुलिस ने दो लोगों केे राउंड अप कर उसका पता पूछा। जब उसकी जानकारी हुई तो पुलिस की टीम यहां से रवाना हो गई। नाबालिगा के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को  सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।

पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला हुआ था दर्ज

एक नवंबर को अभयपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह साइकिल रिपेयर का काम करते हैं। उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी घर से कहीं बिना बताए चली गई है। वक दुकान से कापी लेने के बहाना करके घर से निकली थी। वह मूलरूप से गोडा जिला के रहने वाले हैं। वह साइकिल रिपेयर की दुकान आशियाना कॉम्प्लेक्स के सामने करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके चार बच्चे है। इसमें तीन लड़कियां व एक लड़का है। उनकी 13 वर्षीय नाबालिगा जो सातवीं में पढ़ती है। वह दुकान से कापी लेने का बहाना करके घर से निकली। अभी तक वह घर वापस नहीं आई है। घरवालों ने उसके फोन पर कई बार फोन मिलाया लेकिन इसके बाद वह नंबर चालू नहीं हैं। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ पड़ोस के लड़कों के साथ उसे दो दिन पहले देखा गया ‌था। पुलिस ने बताया कि पिता की शिकायत पर सेक्टर-20 ‌थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।