भुखमरी को दूर करने में भारत रहा 103वें स्थान पर

खबरें अभी तक। भुखमरी खत्म करने वाले देशों की सूची में भारत और पीछे चला गया है। गुरुवार को जारी की गई 2018 की ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) में भारत 119 देशों की सूची में 103वें स्थान पर है। पिछले साल भारत 100वें स्थान पर था।

सााल 2014 में भारत का स्थान 55वां था। केंद्र में मोदी सरकार आने के अगले ही वर्ष भारी गिरावट के साथभारत 80वें स्थान पर जा पहुंचा । साल 2016 में 97वें पर पुंहुच गया।

जीएचआई की शुरुआत साल 2006 में इंतरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने की थी। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में देखा जाता हैं कि देश की जनसंख्या को पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं मिल रहा है।

नेपाल और बांग्लादेश भी निकले आगे  

जीएचआई में भारत की स्थिती नेपाल और बांग्लादेश भी खराब है। चीन भी भारत से काफी आगे है। उसे 25वां स्थान मिला है. जबकि  बांग्लादेश को 86वें, नेपाल 72वें, श्रीलंका 67वें और म्यांमार 68वें स्थान पर है। पाकिस्तान को 106वां स्थान मिला है।