आईसीयू में लड़की के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

खबरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के भमोरा की एक युवती को 29 अक्तूबर को जंगल में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। जिसके बाद वह बेहोश हो गई थी, परिजनों ने इलाज के लिए उसे बदायूं रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा था। आपको बता दें कि युवती ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि बुधवार की रात अस्पताल के कर्मचारी सुनील शर्मा और उसके साथ दो अन्य साथियों ने आईसीयू में उसके साथ दुष्कर्म किया।

निजी अस्पताल में भर्ती किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनमें एक नामजद है और बाकी के दो लोग अज्ञात हैं। अब पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। हालांकि देर शामतक पुलिस को घटना का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

Image result for यूपी: निजी अस्पताल के आईसीयू में नाबालिग से गैंगरेप, 3 पर केस दर्ज

इस पूरी वारजात के बाद मामला पुलीस के पास पहुंचा जिसके बाद पुलिस की टीम अस्पताल में जांच के लिए पहुंच गई। बता दें कि शनिवार को पीड़िता की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाल रही है। पुलिस का मानना है कि यदि कोई रात में किशोरी के साथ रेप करता तो किसी ने यह देखा होता। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। कोई भी सुबूत मिलते ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।