बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोली, एक अरेस्ट

खबरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के योगी राज में बुलंदशहर पुलिस का शूटआउट ऑपरेशन जारी है। बुलंदशहर के खुर्जा पुलिस ने ककोड़ में एक वारदात को अंजाम देने जा रहे 25000 के इनामी बदमाश शरीफ को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश शरीफ के पैर में गोली लगी है। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग के बाद रोहिदा का रहने वाला इनामी बदमाश शरीफ पुलिस की गिरफ्त में आया, जबकि शरीफ का साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस ने शरीफ के कब्जे से एक पिस्टल जिंदाबाद खोखा कारतूस बरामद किए हैं। शरीफ पर बुलंदशहर के विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज। वही सीओ खुर्जा का कहना है कि शरीफ पर लूट हत्या के प्रयास आदि के आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है। गोली लगने से घायल हुए शरीर को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। शरीफ का साथी पुलिस को चकमा दे फरार हो गया है।