योगी भी अयोध्या में बना सकते हैं, भगवान राम की सबसे बड़ी प्रतिमा

ख़बरें अभी तक। कुछ ही दिन पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे दुनिया की सबसे बड़ी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया था। देश के पहले गृहमंत्री के सम्मान में बनी इस प्रतिमा को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का नाम दिया गया हैं।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस भव्य प्रतिमा का दीदार करने वाले पहले वीआईपी गेस्ट बने हैं। योगी के गुजरात से लौटने के बाद खबरें आ रही हैं, कि योगी अयोध्या में सरयू के किनारे भगवान राम की 151 मीटर ऊंची तांबे की प्रतिमा बनवाएंगे।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सीएम ने कहा था, कि वह इस बार दीपावली पर प्रदेश की जनता को भव्य तोहफा देंगे, जिसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं, कि योगी आदित्यनाथ इस बार भगवान राम की प्रतिमा बनवाने की घोषणा कर सकते हैं। बताया जा रहा हैं कि इस प्रतिमा को बनाने में करीब 2500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। पर्यटन विभाग इसको लेकर रूप रेखा तैयार कर रहा है।