#MeToo: एमजे अकबर के दावों को पल्लवी ने किया सख्ती से खारिज

ख़बरें अभी तक। एमजे अकबर पर रेप का आरोप लगाने वाली अमेरिकी पत्रकार पल्लवी गोगोई ने एमजे के दावों को एक बार फिर सख्ती से खारिज कर दिया है। इन दावों में अकबर ने कहा था कि ये एक ‘सहमति से बना रिश्ता’ था। एमजे अकबर के इन दावे के बाद पल्लवी गोगोई ने कहा हैं, कि खौफ पैदा कर, ताकत का गलत इस्तेमाल कर बनाया गया रिश्ता सहमति से बना रिश्ता नहीं होता हैं। पल्लवी गोगोई ने अपने बयान में लिखा हैं कि ‘ मेरे साथ किये गये दुष्कर्म की जिम्मेदारी लेने के बजाय अकबर ने फिर जोर देकर कहा हैं ये रिश्ता सहमति से बना था, नहीं ऐसा नहीं था।पल्लवी गोगोई ने आगे ये भी लिखा हैं कि “एक ऐसा रिश्ता जो खौफ पैदा कर, सत्ता का गलत इस्तेमाल कर बनता हैं, वो सहमति से बना रिश्ता नहीं होता है। मैंने अपने पूर्व के बयान में जो कहा है उस पर मैं कायम हूं। बता दें कि पल्लवी गोगोई अपने आर्टिकल में दिल्ली और मुंबई में हुई दो घटनाओं का उल्लेख किया है, जहां उनके मुताबिक अकबर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। इसके बाद उन्होंने जयपुर के एक होटल में अकबर द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना का आरोप लगाया हैं।