पेट्रोल की कीमतों में कटौती जारी, अब 7 रुपए तक सस्ता हो सकता हैं पेट्रोल

ख़बरें अभी तक। बीते 16 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती जारी है। बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आने के कारण आने वाले दिनों में पेट्रोल- डीज़ल की कीमतों में और भी गिरावट आ सकती है। अजय केड्या का कहना हैं कि बीते दिनों में कच्चे तेल के उत्पादन में विस्तार हुआ है, जबकि मांग में कमी आई है। इसके साथ कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है, और  इसके इलावा अमरीका में राष्ट्रपति मतदान और रुपए में सुधार के कारण कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आ रही है।

अजय केड्या अनुसार 3 अक्तूबर को कच्चा तेल जहां 86.74 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था, जो आज कम होकर 72.79 पर आ गया है।ऐसे में एक महीने में पेट्रोल -डीज़ल की कीमतों में 6 से 7 रुपए तक की कमी आ सकती है। वही बाज़ार के जानकारों का मानना हैं, कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी रहेगा, जिसके साथ पेट्रोल-डीज़ल की कीमत में 7 रुपए तक की कमी हो सकती है।