खबरें अभी तक। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दिन प्रति दिन लगातार कटौती देखने को मिल रही है। आज फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 14 पैसे सस्ता हो गया है। अब दिल्ली में पेट्रोल 79.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.64 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से पता चला है की , दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.18 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 84.68 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 81.08 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 77.98 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 77.82 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 82.26 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
शहर | पेट्रोल की कीमतें (रुपए में) | डीजल की कीमतें (रुपए में) |
दिल्ली | 79.18 | 73.64 |
मुंबई | 84.68 | 77.18 |
कोलकाता | 81.08 | 75. 50 |
हरियाणा | 77.98 | 72.54 |
हिमाचल प्रदेश | 77.82 | 71.41 |
चेन्नई | 82.26 | 77.85 |
डीजल की कीमतें
अब डीजल करते है तो दिल्ली में डीजल 73.64 रुपए प्रति लीटर हुआ है। मुंबई में इसकी कीमत 77.18 रुपए, कोलकाता में 75. 50 रुपए, हरियाणा में 72.54 रुपए, हिमाचल प्रदेश में 71.41 रुपए और चेन्नई में 77.85 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
अगर पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 84.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है और बाकी शहरों में जेसे अमृतसर में पेट्रोल 85.03 रुपए, लुधियाना में 84.89 रुपए और पटियाला में 84.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है।