हरियाणा रोड़वेज हड़ताल की समयावधि और बढ़ी….

खबरें अभी तक । हरियाणा रोड़वेज कर्मचारियों की मांगे कब मानेगी सरकार….जनता भी परेशान है और साथ ही नए ड्राइवरों की भर्ती के कारण हादसे भी हो रहे हैं। प्रदेश में कई दिनों से चल रही हरियाणा रोडवेज की हड़ताल चार दिन और आगे बढ़ गई है। रोडवेज तालमेल कमेटी ने बैठक करके हड़ताल को 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बढ़ाया है।

बता दें कि 14 दिन से प्रदेश में रोडवेज की हड़ताल चल रही है। सरकार ने किलोमीटर स्किम के तहत परमिट देने का फैसला किया है ।रोडवेज कर्मचारी नेताओं ने परमिट रद्द करने की मांग को लेकर 16 अक्टूबर से हड़ताल शुरू की हुई थी।  30 और 31 अक्टूबर को रोडवेज की हड़ताल के समर्थन में लाखों कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।

वहीं अब रोडवेज यूनियन के नेताओं की गिरफ्तारी की जा रही है। दो दिनों में 16 रेवाड़ी और 4 अम्बाला से गिरफ्तार किए गए हैं।