मंत्री गोविंद ठाकुर ने 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लहराया

खबरें अभी तक। खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज पर्यटन नगरी मनाली के रामबाग में 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन मनाली वासियों के लिए बड़ी प्रसन्नता का दिन है। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सभी को बधाई दी और कहा कि तिरंगे की शान को बनाये रखने के लिए सैकड़ों वीर सैनिकों ने अपने जीवन न्यौछावर किये हैं। ये तिरंगा हमेशा हम सभी को प्रेणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।