लगातार 11वें दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीज़ल, जानिए आज की नई कीमतें

खबरें अभी तक। काफी समय से लगातार दामों में बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट जारी है। आज लगातार 11वें दिन पेट्रोल की कीमतों में 40 पैसों की कटौती कर दी गई है। आम जनता  को राहत के साथ ही दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 40 पैसे की कटौती के बाद 80.05 रूपये प्रतिलीटर की दर से बिक रहा हैं। वहीं, मुंबई में 0.39 पैसे की गिरावट के साथ 85.54 प्रतिलीटर हो गया है।

इस तरह रविवार को दिल्ली में डीजल के दाम 0.33 पैसे की कटौती के साथ 74.05 प्रतिलीटर हैं। वहीं, मुंबई में 0.35 पैसे की गिरावट के साथ 77.61 प्रतिलीटर हो गया है।

बता दें कि शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें घटाई गई थीं। जिसके नतीजतन शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 40 पैसे और डीजल की कीमत में 35 पैसे की कटौती हुई थी।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। सउदी अरब की तरफ से कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर वह कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए कदम उठाएगा।