धर्मशाला के त्रिगत उत्सव में दिखाई जाएगी कांगड़ा की झलक

खबरें अभी तक। कांगड़ा में आयोजित होने वाले त्रिगर्त उत्सव को लेकर उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उत्सव कांगड़ा जिला में पहली बार आयोजित किया जा रहा है और इससे पूर्व यह शिमला में ही आयोजित किया जाता था। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला की सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के लिए इस मर्तबा उन्होंने इसके लिए प्रयास किए है ताकि  कांगड़ा जिला की सांस्कृतिक  व कल्चर के बारे में भी  इस उत्सव के माध्यम से देश-विदेश में इसकी जानकारी को पहुंचाया जा सके।

वहीं उन्होंने कहा कि भाषा कला और संस्कृति विभाग के जरिये कांगड़ा की संस्कृति को सहेजने का कदम उठाया है ताकि इसके जरिये कांगड़ा की लोक संस्कृति को दिखाने को उभारने का काम किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम की शुरूआत 1 नंवबर से होगी जबकि इसका समापन 30 नवम्बर को किया जाएगा। गग्गल एयरपोर्ट से होगा कार्यक्रम का आगाज किया जाएगा जबकि एयरपोर्ट पर कांगड़ा पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम का आगाज कैबिनेट मंत्री किशन कपूर करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में इनिफ्ड के छात्र भी अपनी प्रदर्शनियां लगाएगें।

इस कार्यक्रम के तहत शास्त्रीय संगीत समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाये जाएंगे। इस कार्यक्रम में देशभर  के शास्त्रीय संगीतयज्ञ भी भाग ले रहे है। इस कार्यक्रम में लोक कलाकारों समेत शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को भी प्रस्तुतियों का मौका दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि पहली दफा इस कार्यक्रम को शिमला की तर्ज पर कांगड़ा में करवाने का प्रयास किया गया है। कांगड़ा की सभ्यता  और संस्कृति को सहेजने और लोगों को जागरूक करने की दिशा में ये पहला कदम उठाया गया है।