सवर्ण की राजनीति करेंगे कथा वाचक देवीकानंद ठाकुर, 29 अक्टूबर को करेंगे पार्टी का एलान

खबरें अभी तक। भगवान कृष्ण के भक्त और कथा वाचक श्री देवीकानंद ठाकुर ने सवर्ण की राजनीति करेंगे। सवर्ण आरक्षण के मुद्दे पर भारत बंद करने वाले देवकीनंदन ठाकुर ने अब राजनीति में आने का एलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव भी लड़ेगी।

देवकीनंदन ठाकुर आगामी 29 अक्टूबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर अपनी नई पार्टी का एलान करेंगे। पार्टी का नाम क्या होगा यह अभी तय नहीं हो पाया है, लेकिन संभावित नामों में ‘अखण्ड भारत मिशन’ की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।

Image result for कथा वाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर ने स्वर्ण की राजनीति करेंगे

देवकीनंदन ठाकुर की पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा की तमाम सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के आधिकारिक एलान के दिन ही तमाम उम्मीदवारों की सूची भी जारी की जाएगी। देवकीनंदन ठाकुर का दावा है कि उनकी बनने वाली पार्टी का अभी तक 27 नई पार्टियों के साथ गठबंधन हो चुका है।

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी और गठबंधन प्रदेश में सवर्णों के लिए तीसरे मोर्चे के तौर पर उभरेगी। कथा वाचक से अब राजनीति में प्रवेश करने वाले ठाकुर ने कहा कि उनके कार्यकर्ता शनिवार से ही मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में लग गए हैं।

मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को एक ही चरण में पूरे राज्य में चुनाव होने हैं। यहां विधानसभा की 230 सीटें हैं। मुख्य मुकाबले की बात करें तो यह कांग्रेस और बीजेपी के बीच होने वाला है।