HSEB ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

खबरें अभी तक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में HSEB वर्कर्स यूनियन भी 22 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं… HSEB वर्क्स यूनियन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों की मांग नही मानी तो उनकी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल इसी तरीके से चलती रहेगी. हरियाणा रोडवेज की लम्बी खींचती हड़ताल के चलते हरियाणा के अन्य डिपार्टमेंट भी इस हड़ताल को समर्थन करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर आये हैं.

अंबाला में HSEB वर्कर्स यूनियन ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए इस हड़ताल को अनिश्चितकाल तक चलाने की बात कही. हालांकि रोडवेज की हड़ताल 29 अक्टूबर तक की है लेकिन बिजली कर्मचारी 22 अक्टूबर से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर चुके हैं.  HSEB वर्कर्स यूनियन का कहना है कि तब तक सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगे मान हड़ताल समाप्त नही करवाएगी तब तक उनकी भी हड़ताल चलती रहेगी.