सिरसा: स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एन एच एम कर्मचारी हड़ताल पर

ख़़बरें अभी तक। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अब स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एन एच एम कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए है, प्रदेशभर में आज एन एच एम कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे, इनकी हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव पड़ने वाला है, वेतन विसंगतिया,सेवा नियम संशोधन और सातवे वेतन आयोग को लागु करने सहित कई मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है की अगर कल तक सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो कर्मचारी बड़ा फैसला लेंगे।

हड़ताल पर बैठे एन एच एम कर्मचारियों का कहना है की सेवा नियम लागु सरकार ने किया लकिन उसमे कुछ केटेगरी को वेतन उनके पद के अनुसार नहीं लगे थे, सरकार ने हमें वायदा किया था की इनकी त्रुटियों को दूर किया जाये लकिन अधिकारियो ने अभी तक कुछ नहीं किया, इसके साथ वेतन विसंगतिया और सातवे पे कमीशन को लागु करने की मांग है. हम दो दिन हड़ताल पर अगर सरकार ने हमारी मांगों को तरफ कोई गौर नहीं किया तो हम बड़ा फैसला लेंगे। फ़िलहाल हम दो दिन की हड़ताल पर है.