जल्द ही अपने रिश्ते को सबके सामने ला सकते हैं मलाइका और अर्जुन

ख़बरें अभी तक। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर पहले साथ दिखाई देने से बचते थे। वहीं अब दोनों अक्सर एक साथ हैंगआउट करते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा हैं कि मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते को जल्द ही सबके सामने स्वीकार कर लेगे।

Related imageकुछ दिनों पहले अर्जुन एक रिऐलटी शो में अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को प्रमोट करने पहुंचे थे। इस दौरान डांस के लिए स्टेज पर बुलाए जाने पर वह मलाइका का हाथ थामे पहुंचे। शो के दौरान यूं अफेक्शन दिखाने के बाद से ही इसकी अटकलें तेज हो गई हैं।

Related image

रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज से अलग होने के बाद अब मलाइका भी अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक करना चाहती हैं। कहा जाता हैं कि अर्जुन और उनका रिश्ता काफी समय से चला आ रहा है। हालांकि, अरबाज के साथ शादी के बंधन में बंधे होने के कारण उन्होंने इस रिश्ते को छिपाए रखा था।

Related image