पटवारियों ने धोखा देकर 2 साल तक महिला के साथ किया बलात्कार

खबरें अभी तक। फतेहाबाद के भूना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला से 2 पटवारियों द्वारा रेप की  वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने महिला आयोग के निर्देश पर दोनों पटवारियों पर केस दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि 2016 से 2018 तक उसके साथ दुष्कर्म का घिनौना खेल खेलते रहें। भूना के रहने वाले पटवारी जगदीश व शीशपाल पर  2 प्लाट का इंतकाल रिकॉर्ड गलत दर्ज करके बाद में उसे सही करने के बहाने महिला को अपने ऑफिस में बुलाकर किया रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। लगातार 2 साल तक आरोपियों ने महिला का रेप किया। महिला आयोग के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फतेहाबाद के भूना इलाके में जमीन का इंतकाल रिकॉर्ड सही दर्ज करने के बहाने धोखे से महिला को अपने कार्यालय में बुलाकर उसके साथ रेप करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने दो पटवारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पहले दी लेकिन जांच के नाम पर महिला की शिकायत को निरस्त कर दिया गया।

पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत महिला आयोग में की और अब महिला आयोग ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। महिला थाना एसएचओ बिमला देवी ने बताया कि महिला आयोग के निर्देश पर पीड़ित महिला की शिकायत पर भूना क्षेत्र के 2 पटवारी शीशपाल और जगदीश के खिलाफ रेप और धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। एसएचओ बिमला देवी ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2016 से लेकर 2018 तक आरोपियों ने बारी बारी लगातार उसका यौन शोषण किया।

आरोप है कि 2016 में आरोपी दोनों पटवारियों ने महिला के दो प्लाट का इंतकाल रिकॉर्ड जानबूझकर गलत दर्ज किया और फिर इंतकाल रिकॉर्ड ठीक करने के बहाने महिला को अपने कार्यालय में बुलाया और उसके साथ धोखे से दोनों आरोपियों ने बारी-बारी रेप किया। महिला थाना एसएचओ बिमला देवी ने बताया कि महिला आयोग के निर्देश पर दोनों आरोपी पटवारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।