अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की 5वीं सांस्कृतिक संध्या रही मन्नत के नाम

ख़बरें अभी तक। कुल्लू: अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की पांचवी सांस्कृतिक संध्या मन्नत नूर के नाम रही। वहीं,  राजीव थापा ने भी अपने गाने से दर्शकों को झुमाया। वहीं, पांचवी सांस्कृतिक संध्या में  कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मार्कण्डे मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। दशहरा कमेटी द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायिका मन्नत नूर ने मंच पर आकर मेरे रशके कमर, तूने पहली नजर, चिड़ी बिल्लोरी, में पार्लर जाया, मेकअप करवाया गाने गाकर दर्शको को खूब झुमाया।वहीं पार्श्व गायक राजीव थापा ने भी मोल्ला मोल्ला, एक मुलाकात जरूरी है सनम, बातो को तेरी हम भुला न सके, तो से नेना जब से मिले गाने से कलाकेंद्र में दर्शकों का मनोरंजन किया। इससे पहले राजस्थान के कलाकारों ने अपनी संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य किया। किन्नौर के कलाकारों ने भी लोक नृत्य के माध्यम से अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। वहीं, राजस्थान से आये कलाकारों ने चकरी नृत्य से दर्शकों का मनोरंजन किया। कुल्लू की कलाकार निशा वर्मा ने आज जाने की जिद न करो गजल पेश की। स्लोवाकिया से आये विदेशी कलाकारों ने भी नृत्य पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया।