एक बार फिर सिर पर पल्लू रखकर सपना ने जीता दर्शकों का दिल

ख़बरें अभी तक। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी  के साथ बॉलीवुड गानों के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। अपने डांस और अदाओं से सपना धमाल मचाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं।हाल ही में सपना चौधरी ने दिल्ली में आयोजित एक डांडिया नाइट कार्यक्रम में भाग लिया और अपने जबरदस्त ठुमकों से ऑडियंस का दिल जीत लिया।

इस स्टेज शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में सपना सिर पर पल्लू लेकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। हमेशा से ही सपना का डांस इतना शानदार होता हैं, कि ऑडियंस सपना से पलक झपकाना तक भूल जाती हैं। स्टेज पर सपना चौधरी का अंदाज हमेशा सबसे अलग होता हैं। यही वजह हैं कि सपना चौधरी हिंदी समेत क्षेत्रीय भाषाओं में भी अपना सिक्का जमा रही हैं।