कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे राज्यमंत्री ने रोडवेज की हड़ताल को बताया निराधार

खबरें अभी तक। हरियाणा रोडवेज के चक्का जाम पर प्रदेश के राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि हर प्रकार की सर्विस को बहाल करने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से उचित कदम उठाए हैं। लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना आए इसके लिए प्रदेश सरकार चिंतित है और उसके लिए सरकार प्रयास भी कर रही है। ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिलें और लोगों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। और परेशानियों का सामना ना करना पड़े। कुरुक्षेत्र में आज प्रदेश के राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने आए थे। जहां पर उन्होंने 14 शिकायतों का निवारण भी किया।

उन्होंने दावा किया है कि आज जो हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। वह हड़ताल निराधार हड़ताल है इसमें किसी प्रकार का कोई तथ्य नहीं है। बिना वजह के रोडवेज कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने  हरियाणा रोडवेज में जो नए ड्राइवर की भर्ती करने का जो बीड़ा उठाया है जल्द से जल्द नए चालक रोडवेज की बसों को चलाएंगे जिसे सारा काम सुचारू रूप से शुरू होगा।

उन्होंने दावा किया कि प्राइवेट स्कूलों से और कई जगह से बसे चलाए भी जा रही हैं उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कहीं भी किसी भी व्यक्ति ने नहीं कहा कि उन्हें हरियाणा रोडवेज की बसें ना चलने के कारण कई दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने खुद कहा कि प्रदेश की जनता खुद कह रही है कि रोडवेज कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती बरतनी जरूरी है। क्योंकि हर बार यह लोग हड़ताल पर उतारू हो जाते हैं और प्रदेश सरकार भी इस मामले पर पूरी सख्ती बरत रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों पर एस्मा लगाया जा रहा है अगर बिजली के कर्मचारियों ने कदम पीछे नहीं हटाया तो उन पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।