रायबरेली की गलियों में लापता हुई प्रियंका गांधी, लगाए गए पोस्टर

ख़बरें अभी तक। 2019 के लोकसभा चुनाव करीब आ रहें हैं। इसी बीच कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में जमकर राजनीति देखी जा रही हैं। यहां पार्टियां पोस्टर वॉर के जरिए एक दूसरे पर निशाना साध रही हैं। इसी बीच प्रियंका गांधी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं।

इस पोस्टर में प्रियंका गांधी को ‘इमोशनल ब्लैकमेलर’ बताया गया है। इसमें पोस्टर में हरचंपुर रेल हादसा, ऊंचाहार दुर्घटना और रालपुर हादसे में प्रियंका गांधी के न आने पर तंज कसते हुए लिखा गया हैं कि नवरात्र, दुर्गा पूजा व दशहरा में तो नहीं दिखाई दी। अब क्या ईद में दिखेंगी मैडम वाड्रा? इस मामले में अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला का कहना है कि ऐसी हरकत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।