तितली तूफान का कहर जारी, ओडिशा में 61 लोगों की मौत

ख़बरें अभी तक। ओडिशा में चक्रवाती तूफान तितली के कारण अब तक मृतको की संख्या 61 हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने पहले मृतकों की संख्या 57 होने की जानकारी दी थी, जिसे आज बढ़ाकर 61 कर दिया गया।

इसके बाद ओडिशा के मुख्य सचिव ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्य पूरे जोरों पर है। उन्होंने कहा कि गजपति और गनजम जिलों के पीड़ित परिवारों को 11 करोड़ की सहायता प्रदान की जा चुकी है।

बता दें कि ओडिशा में चक्रवाती तूफान तितली के कारण राज्य के 17 जिलों में 2.7 लाख हेक्टेयर की फसल को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए केंद्र सरकार से 1000 करोड़ की अंतरिम सहायता की मांग की हैं।