हिन्दू मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल, मस्जिदों में देवी भक्तों के लिए मुस्लिम भाइयों द्वारा बांटा गया प्रसाद

खबरें अभी तक। हिन्दू मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल। मस्जिदों में देवी भक्तों के लिए मुस्लिम भाइयों द्वारा बांटा जाता हैं लाई चने का प्रसाद। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हिन्दू मुस्लिम भाई चारे की अनोखी मिसाल पेश की जाती है। जिला मुख्यालय से मात्र 3 किलोमीटर दूर लखनऊ फैजाबाद राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र रसौली गांव स्थित सैकड़ों मुस्लिम परिवारों द्वारा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा का जोरदर स्वागत करते हुए न सिर्फ देवी भक्तों के लिए जगह जगह लंगर लगाकर प्रसाद के रूप में लाई चना बटवाया जाता हैं। बल्कि लोग जुलूस में भी शामिल हो भक्ति मय हो जाते हैं।

बाराबंकी जिले के रसौली गांव में मोहर्रम और मूर्ती विसर्जन जुलूस में दिखती हैं। हिन्दू मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल दरअसल यहां वर्षो पुरानी चली आ रही परंपरा आज भी हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करती हैं। हर वर्ष हिन्दू भाइयों द्वारा रात में मुस्लिम भाइयों की निकलने वाली मेहंदी जुलूस का स्वागत कर गम में शामिल होते है और उसके बाद मुस्लिम परिवार के लोगों के साथ साथ मस्जिद के मौलाना भी मस्जिद के सामने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा का स्वागत कर हिन्दू मुस्लिम एकता की एक अनोखी मिसाल पेश करते हैं औऱ हिन्दू मुस्लिम एकता का ये अनोखा सन्देश पूरे देश के लिए एक मिसाल पेश होता हैं।