उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का निधन

 खबरें अभी तक। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का आज 93 वर्ष की उम्र में दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया हैं। वह करीब एक साल से बीमार चल रहे थे।

बता दें कि एनडी तिवारी का जन्म 18 अक्टूबर, 1925 को हुआ था, और आज जन्म दिन के अवसर पर ही उन्होनें दुनिया को अलविदा कह दिया हैं। तिवारी एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जो 2 राज्यों के मुख्यमंत्री रह चुके थे। वह उत्तर प्रदेश के 3 बार और उत्तराखंड के 1 बार मुख्यमंत्री रह चुके थे।

1947 में आजादी के साल ही वे विश्वविद्यालय में छात्र यूनियन के अध्यक्ष चुने गए जो उनके राजनीतिक जीवन पर पहला कदम था। इसके बाद 1990 में एक समय ऐसा भी था जब राजीव गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री के तौर पर उनकी दावेदारी की चर्चा भी हुई थी। आखिरकार कांग्रेस के भीतर पीवी नरसिंह राव के नाम पर मुहर लग गई।