होटल से बारात बाहर निकालना पड़ेगा मंहगा

ख़बरें अभी तक। दक्षिणी नगर निगम ने होटल और मोटल के बाहर बारात निकालने पर रोक लगा दी है। अगर ऐसा किया गया तो होटल और मोटल संचालक पर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार नियम तोडऩे पर 10 और तीसरी बार 15 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। चौथी बार नियम तोड़ा तो लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

बता दें कि लोगों को ट्रैफिक जाम की परेशानी से बचाने के लिए यह नीति बनाई गई है। बारात नहीं निकालने की शर्त के अतिरिक्त नई नीति में और भी कई शर्तें जोड़ी गई हैं। यह पॉलिसी निगम ने पास कर दी है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।