गुरुग्राम गोलीकांड: आरोपी के चाचा ने किया खुलासा

ख़बरें अभी तक। गुरुग्राम में जज की पत्नी और बेटे पर फायरिंग के मामले में आरोपी महिपाल सिंह यादव के चाचा ने खुलासा करते हुए कहा- कि  ‘मेरे भतीजे की 7 साल की बेटी बीमार थी। फोन पर जानकारी मिलने के बाद उसने छुट्टी के लिए जज कृष्ण कांत से अनुरोध किया था, लेकिन जज ने उसकी नहीं सुनी और पत्नी व बेटे को शॉपिंग के लिए ले जाने को कहा।

बता दें कि महिपाल जब 3 साल का था उसके पिता की मौत हो गई थी, इसके बाद चाचा दान सिंह ने ही उसका पालन पोषण किया था। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस को भी एक चौंकाने वाली जानकारी मिली हैं बताया जा रहा हैं, कि आरोपी महिपाल ने हत्या को अंजाम देने से पहले अपनी फेसबुक पर रहस्यमय पोस्ट किया था।

महिपाल ने  कागज पर डॉट बनाकर कुछ लिखा था, लेकिन  फिर उसे पेन से काट दिया, पुलिस इसे डिकोड करने की कोशिश कर रही है,और पता लगा रही हैं, कि इस घटना को अंजाम देने के लिए महिपाल की यह सोची समझी साजिश थी।