लगातार बढ़ रहा हैं बंदरो का आंतक, फसलों को पहुचां रहें हैं नुकसान

ख़बरें अभी तक। चंबा जिले के अधिकतर क्षेत्रों में किसानों के खेतों में मक्की की फसल की कटाई का काम लगभग समाप्त हो चुका है। लेकिन अभी तक बंदरों का आतंक जस का तस बना हुआ है। कुछ  जगहो पर अभी भी मक्की की कटाई का काम होना बाकी है। लेकिन बंदरों ने उनकी फसल को बुरी तरह से बर्बाद कर दिया है। चंबा जिला के गांव भरयाटा की बात करें तो वहां गांव के लोगों की मक्की की फसल पूरी तरह से बंदरों का शिकार हो चुकी है। लोगों को इस बची हुई फसल को बचाने के लिए बहुत जद्दोजहद करनी पड़ रही है। लेकिन बंदरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी मक्की की फसल को बंदर पूरी तरह से बर्बाद कर रहे हैं। जब मक्की की बिजाई का काम हुआ था तब भी बंदरों ने खेतों से बीजों को ही नष्ट कर दिया था।  और अब जब फसल काटने का समय आया तो उन्होंने मक्की की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बंदरों का कुछ  किया जाए वरना आने वाले समय में कोई भी अपने खेतों में फसल नहीं बोयेगा।