मौसम विज्ञानियों ने किसान बागवानों के साथ किया मंथन

ख़बरें अभी तक। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अंतर्गत हिमाचल में दी जाने वाली कृषि मौसम सेवाएं विषय पर मौसम विज्ञान केंद्र की कार्यशाला। मौसम वैज्ञानियों ने मौसमी परिवर्तनों और इसके प्रभावों पर किसान बागवानों के साथ किया मंथन। हिमाचल में अब मौसम विज्ञानी अब महिला मंडलों और युवा मंडलों के ज़रिए भी मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाकर फसलों को होने वाली क्षति को कम करने की दिशा में करेगा प्रयास।

हिमाचल के किसान बागवानों को अत्याधुनिक तकनीक के ज़रिए मौसम संबंधी त्वरित जानकारियां देने के लिए अब मौसम विज्ञान विभाग ज़िला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर पर तकनीक पहुंचाने की दिशा में प्रयासरत है। हिमाचल में वर्तमान में करीब 9 लाख किसान प्रदेश के मौसम विज्ञान केंद्र के साथ सूचनाओं का आदान प्रदान कर मौसमी सूचनाएं उपलब्ध करवा रहा है। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम विज्ञान केंद्र के पास अपनी ऑब्सर्वेटरटी नहीं है। सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के लिये अलग से राडार स्थापित किए जाने की मांग की रही है।