RTI की रैंकिंग में श्रीलंका से भी पीछे है भारत

ख़बरें अभी तक। सूचना के अधि‍कार (RTI) की रैंकिंग में भारत को बड़ा झट​का लगा है। RTI की इस रैकिंग में भारत छठे स्थान पर पहुंच गया हैं वहीं अफगानिस्तान इस साल पहले पायदान पर आ गया है।

बता दें कि साल 2011 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में अलग-अलग देश में आरटीआई की स्थिति को लेकर रेटिंग की गई थी, तो उस वक्त भारत दूसरे स्थान पर था। 2012 में भी भारत की रैकिंग उसी स्तर पर बरकरार रही।

मगर 2014 में भारत 128 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया। 2016 में भी भारत चौथे स्थान पर पहुंच गया। वहीं, 2017 में भारत और फिसलकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया। चौंकाने वाली बात यह है कि भारत से 11 साल बाद आरटीआई कानून बनाने वाला श्रीलंका 131 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया। श्रीलंका ने भी इस साल भारत को पीछे कर दिया हैं।