होटल में छापा मार महिला आयोग ने छुड़वाई 8 नेपाली लड़कियां

ख़बरें अभी तक। दिल्ली महिला आयोग ने गुरुवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की हैं। यहां पहाड़गंज स्थित एक होटल में महिला आयोग ने छापा मारा और वहां से 8 नेपाली लड़कियों को छुड़वाया हैं।

बताया जा रहा हैं कि दिल्ली महिला आयोग को केआई नेपाल नामक एनजीओ से ये सूचना मिली थी कि पहाड़गंज के होटल ओमेक्स डीलक्स में 8 नेपाली लड़कियों को रखा गया है, जिनको इराक और कुवैत में काम दिलाने के नाम पर तस्करी करके खाड़ी देश ले जाया जा रहा था।

महिला आयोग के मुताबिक होटल भी इस अपराध में शामिल है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल और सदस्य वंदना सिंह एवं किरण नेगी ने केआई नेपाल एनजीओ के स्टाफ के साथ दिल्ली पुलिस की मदद से होटल पर छापा मारा और वहां से नेपाली लड़कियों को छुड़वाया हैं।