#Metoo कैंपेन को मिला महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का समर्थन, कहा आरोपों को ले गंभीर

ख़बरें अभी तक। यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुए #MeToo अभियान में बड़े से बड़ा सेलिब्रिटी फंसता नजर आ रहा है. कई महिलाओं ने जो मनोरंजन और मीडिया जगत से है उन्होंने अपने अनुभव सांझा किए हैं। वहीं इसी बीच महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि किसी के भी खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए क्योंकि आमतौर पर महिलाएं इस बारे में बोलने से डरती हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिलाएं इस बारे में बोलने से डरती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि लोग  उनका मजाक बनाएंगे, उनके चरित्र पर उंगलियां उठाएंगे। बता दें कि संपादक एवं केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर उनके पत्रकार रहने के दौरान यौन उत्पीडऩ करने के आरोप लगे हैं।