पेट्रोल पंप के कर्मचारी को मारी गोली, पूरी घटना CCTV में हुई क़ैद

ख़बरें अभी तक. पलवल जिले के गांव पृथला दूधोला रोड पर अंधेरे का फायदा उठा बदमाशों ने एक पम्प कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने की यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की बाइक सवार दो बदमाश सोमवार रात पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आए थे। तेल भरवाने के बाद तेल के पैसों को लेकर उनका पेट्रोल पंप कर्मी से झगड़ा हो गया था। इसी बीच बाइक सवारों ने सेल्समैन को छाती में गोली मार दीं

सीने में गोली लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था जिसके बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने उसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।