नगर निगम में मेयर पद पर फिर से कांग्रेस का कब्जा

खबरें अभी तक। नगर निगम चुनावों में आज सुबह से ही दोनों पदों के लिए जंग शुरू हो गई एक तरफ भाजपा तो दूसरी और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने सामने थे. लेकिन मेयर को निर्विरोध ही चुन लिया गया अब रह गया था डिप्टी मेयर का पद इस पद के लिए भाजपा से ओंकार नेहरिया ने निवेदन दिया था और वह जीत भी गए।

कुल 17 पार्षद नगर निगम में शामिल हैं जिनमें 14 पार्षद कांग्रेस के हैं. वहीँ 3 पार्षद भाजपा से तालुकात रखने वाले हैं चुनावों में तीन पार्षद  लेकिन दो पार्षदों ने चुनावों से वाक् आउट कर दिया और नेहरिया को 9  मतों से जीत मिली है  जबकि दूसरे प्रत्याशी को 6  मत मिले  नगर निगम के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन हुए जीत की ख़ुशी में कांग्रेस समर्थित लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ जीते हुए प्रत्याशियों का स्वागत किया पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने जीते हुए प्रत्याशियों को फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया है

सुधीर शर्मा ने कहा है की नगर नगर निगम में मिल जल कर काम किया जाएगा और जो भी संभव प्रयास होगा किया जाएगा सुधीर शर्मा ने कहा की भाजपा ने चुनावों से वाक् आउट कर दिया था

नवनिर्मित मेयर  देवेंदर जग्गी  ने मीडिया से बात करते हुए कहा की चाहे भाजपा हो या कांग्रेस नगर निगम के कार्यों को रोका नहीं जाएगा और अगर भाजपा अड़ंगा डालेगी तो संघर्ष किया जाएगा और हम मिल कर नगर निगम के विकास कार्यों को गति प्रदान करने  में  कसर नहीं रखेंगे

ओंकार नेहरिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया की उनको भाजपा की तरफ से कोई मदद नहीं की और मुझे भाजपा छोड़ कर चली गई है