सोनीपत में हुआ बड़ा हादसा, कार की टक्कर लगने से 2 लोगों की मौत

ख़बरें अभी तक। हरियाणा के सोनीपत जिले में आज सुबह एक बडा हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की जान चली गई, वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे पर हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अज्ञात वाहन से टकरा गई।

टक्कर लगने से कार सड़क पर काफी दूर तक घिसटती हुई गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार में सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई। बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर HR 26 BM 4337 है, जो गुरूग्राम के महेन्द्र कुमार से रजिस्टर्ड बताई जा रही है।