पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल, भाजपा के सभी सांसदो को कहा हिजड़ा

ख़बरें अभी तक। अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए नेता चर्चा का विषय बने रहते है. हाल ही में समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने बीजेपी सांसद-विधायकों के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने भरे मंच से भाजपा नेताओं को अपशब्द बोलते हुए हिजडा़ कहा.

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिले के सभी एमपी और एमएलए हिजड़ा हो गए हैं। भाजपा के लोग वसूली कर रहे हैं। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह व कीर्तिवर्धन सिंह पर निशाना  साधते हुए कहा कि भाजपा से नाराज दोनों सांसद सपा और बसपा में टिकट के लिए लाइन लगाए हुए हैं। पूर्व सपा मंत्री इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि पूरे जिले को पुलिस लूट रही है। तहसीलदार, लेखपाल एसपी डीएम सारे ऑफिस में लूटने का काम कर रहे हैं।