बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हुई डेंगू का शिकार

ख़बरें अभी तक। बॉलीवुड की मशहुर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की हाल ही में दो फिल्में रिलीज हुई हैं। श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री ने 127 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया हैं। स्त्री और बत्ती गुल मीटर चालू जैसी फिल्मों के बाद अब श्रद्धा साइना नेहवाल की बायोपिक में काम कर रही हैं। कुछ दिनों पहले श्रद्धा ने अपनी फिल्म का लुक भी शेयर किया था।

 

लेकिन अब बताया जा रहा हैं कि श्रद्धा कपूर को डेंगू हो गया हैं जिसके कारण फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया हैं। श्रद्धा की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। तबीयत खराब के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया वहां जांच में पाया गया कि श्रद्धा कपूर को डेंगू हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग से ब्रेक ले लिया हैं।