अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को भेजा जाएगा वापस

ख़बरें अभी तक। देश में पहली बार अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं मुस्लिमो को भारत सरकार म्यांमांर वापस भेजेगी। इस मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होनी हैं। फिलहाल 7 रोहिंग्या को वापस भेजा जा रहा हैं ये रोहिंग्या अभी असम के सिलचर स्थित हिरासत केन्द्र में बंद हैं।

केंद्र सरकार के मुताबिक बताया जा रहा हैं कि भारत में लगभग 40 हजार रोहिंग्या गैरकानूनी तौर पर रह रहे हैं। इनमें से सबसे ज्यादा रोंहिग्या मुस्लिम जम्मू में बसे हैं। इसके बाद हैदराबाद, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में भी बड़ी संख्या में रोंहिग्या मुस्लिम मौजूद हैं। बता दें कि बांग्लादेश से जाकर राखिन (अराकान) में बसे ये वही लोग थे जिन्हें आज रोहिंग्या मुसलमानों के तौर पर जाना जाता है।

गृह मंत्रालय ने  विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 3(2) के तहत अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों का पता लगाने और उन्हें वापस भेजने के लिए मिले अधिकार के आधार पर ये प्रक्रिया शुरू कि हैं।