बुरे फंसे सीएम केजरीवाल, तिवारी गोली कांड पर किए ट्वीट को लेकर केस किया दर्ज

ख़बरें अभी तक। भाजपा नेता और उच्चतम न्यायालय के वकील अश्विनी उपाध्याय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई  है. लखनऊ में एप्पल कंपनी के कर्मी को पुलिस द्वारा गोली मारे जाने की घटना के बाद केजरीवाल की ओर से किए गए ट्वीट को लेकर शिकायत की गई है. उपाध्याय ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह ‘धर्म के आधार पर वैमनस्य को बढ़ावा रहे हैं’ और ‘ऐसे काम कर रहे हैं जो सद्भाव बनाए रखने के खिलाफ’ हैं

भाजपा नेता ने तिलक मार्ग पुलिस थाने में मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दाखिल की और केस दर्ज करने की मांग की। केजरीवाल ने कल एक ट्वीट में लिखा था, “विवेक तिवारी तो हिंदू था। फिर उसको इन्होंने क्यों मारा? भाजपा के नेता पूरे देश में हिंदू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं? अपनी आंखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुओ का कत्ल करना पड़े तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे।”