जानिए क्यों तंवर की पानीपत रैली से वापिस लौटे कांग्रेस कोषाध्यक्ष

ख़बरें अभी तक। गोहाना में अशोक तंवर द्वारा पोल खोल हल्ला बोल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के बड़े बड़े दिग्गज नेता शामिल हुए है, जिसमें कांग्रेस कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी भी शामिल हुए, लेकिन उन्हें दादी की मृत्यु के चलते  रैली बीच में ही छोड़ कर दिल्ली रवाना होना पड़ा।

जानकारी के अनुसार उनकी दादी कई दिन से बिमार चल रही थी, जिसके अाज उनकी मृत्यु हो गई। इस बात की जानकारी मिलते ही कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी को रैली बीच में छोड़ कर दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा।