रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की पाकिस्तान को चेतावनी

ख़बरें अभी तक। सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल पूरे होने पर देशभर के 32 शहरों में‘पराक्रम पर्व 2018’मनाया जा रहा हैं। इस पर देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों पर लगाम नहीं लगाएगा तो एक और सर्जिकल स्ट्राइक हो सकती है।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि  2016  में की गयी सर्जिकल स्ट्राइक बहुत ही महत्वपूर्ण थी। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कुछ भी शर्मनाक नहीं है। भारत आतंकवाद को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। हमारे देश के जवानों ने अपने कर्तव्य का पालन किया हैं, और अगर पाकिस्तान अब भी नहीं सुधरा तो सर्जिकल स्ट्राइक जारी रहेगी।

रक्षा मंत्री ने राफेल सौदे के मुददे पर भी सफाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार राफेल सौदे को लेकर संसद में पहले भी चार बार विस्तृत जानकारी दे चुकी हैं। राफेल सौदा उन्हीं नियमों के तहत किया गया है जो कि तत्कालीन कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायन्स सरकार के समय में अपनाया जाता था।