ट्रेन की पटरी पर मिला महिला का शव

खबरें अभी तक। उत्तर प्रदेश जिला मुरादाबाद जनपद थाना मूंढापाण्डे  रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिला है।  मामला थाना  मूंढा  पाण्डे  के रेलवे ट्रैक का है जब सुबह के समय किसान अपने खेतों की  तरफ लाईन पार करके  जा रहे थे  तो उनकी नजर पटरी पर पङ़ी महिला पर पङी  जब पास जाकर देखा तो वह मृतक अवस्था में पत्थरों पर पङी थी. जिसकी सूचना किसानों ने चंद कदमों की दूरी पर थाना मूंढा पाण्डे में जाकर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और  छानबीन की तो पता  चला कि मृतक  महिला चंदनपुर ईशापुर  की रहने वाली है।

जिसकी जानकारी पुलिस ने ग्राम प्रधान को दी ग्रामीण और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे तो  मृतक अवस्था में रेलवे ट्रैक के पत्थरों पर पङी  महिला की  शिनाकत बीरवती 50 वर्ष पत्नी छेदालाल चंदनपुर ईशापुर के रूप हुई। पति छेदालाल ने  बताया कि  मेरी पत्नी  की  दिमागी हालत कुछ  दिनों से  ठीक नहीं थी  जिससे वह  किसी भी  समय घर से  निकल जाती थी। मेरी पत्नी कल किसी समय  घर  से  बाहर  चली गई  थी  देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों ने ढूँढने का काफ़ी प्रयास किया मगर मेरी पत्नी का कोई पता नहीं  लग पाया।

जब हमें गांव के प्रधान ने  बताया कि मूंढा पाण्डे पुलिस ने फोन पर सूचित किया  कि तुम्हारे गांव की कोई महिला मृतक अवस्था में  रेलवे ट्रैक पङी है  तो हम सब परिवार के सदस्य ग्राम प्रधान  के साथ मूंढापाण्डे रेलवे ट्रैक  पर  पहुंचे जब जाकर देखा तो  मृतक महिला की पहचान परिवार वालों ने बीरवती के रूप में की  मृतक बीरवती के  पति छेदालाल ने कोई भी कानूनी कार्यवाही से साफ़ इंकार करते हुए  कहा कि  मैं  कोई  भी  कानूनी कार्यवाही  नहीं चाहता हूँ । पुलिस ने  ग्राम प्रधान  की मौजूदगी  में  बीरवती के  शव को  परिजनों  की सुपुर्दगी में  दे दिया।  बीरवती की मौत  से  परिजनों का रो रो कर बुरा हाल  है।