बीस साल पुरानी इमारत के गिरने से पांच लोगोंं की मौत

ख़बरें अभी तक।  दिल्ली के भारत नगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई हैं। यहां पर भारत नगर इलाके में 20 साल पुरानी चार मंजिला इमारत गिर गई। इस घटना में एक महिला और 4 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

Related image

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। इसकी  सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मलबे को हटाने का काम जारी हैं।

बता दें कि दिल्ली में इमारत गिरने का यह पहला मामला नहीं है। बल्कि, इससे पहले भी कई इमारतें यहा पर ढह चुकी हैं।