विधानसभा अध्यक्ष के घर के बाहर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी

ख़बरें अभी तक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान के बाद हर जगह सफाई पर जोर दिया जा रहा हैं। वहीं दुसरी ओर राजधानी दिल्ली में सफाई कर्मचारियों ने सफाई को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के घर के बाहर हड़ताल जारी है।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के घर के बाहर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पिछले 14 दिनों से चल रहीं हैं। इस हड़ताल के चलते दिल्ली में जगह-जगह सड़कों पर कूड़े का ढेर जमा हो गया हैं।

प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष के घर के आगे उनका पुतला भी फूंका, साथ ही पुलिस के सामने विधानसभा अध्यक्ष को धमकी देते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष घर से बाहर निकले, तो मुंह काला कर देंगे। सफाई कर्मचारियों ने झिलमिल नगर निगम के डिपो में ताला लगा दिया।  ताला लगाने के बाद से सभी ट्रक और अंदर काम कर रहे अधिकारी कैद हो गए हैं।