सपना चौधरी के जन्मदिन पर कुछ खास उनके बारे में …

खबरें अभी तक। आखिर , सपना चौधऱी हरियाणा के मनोरंजन जगत की एक खास शख्सियत हैं, तो भले उनके जन्मदिन पर बधाईयों के लिए हरियाणा के लोग कैसे पीछे रह सकते हैं। सपना के डांस और फेस एक्सप्रैशंनस को देखकर पहले –पहल काफी नकारात्मक टिप्पणी की जाती थी। कई लोग इसे उनकी कला और अभिनय से प्रशंसनीय बताते हैं तो कई लोगों ने सपना को हरियाणा की संस्कृति को खराब करने का तमगा भी दिया ।

अपने करियर के बैकग्राउंड डांसर के रुप से शुरु करने वाली सपना आज स्टेज और बॉलीवुड के गानों तक ट्रैंड में है। इनके कई गाने बॉलीवुड के साथ-साथ वर्ल्ड वाइड हिट रहे हैं। डीसी मदाना द्वारा गाया हरियाणवी गाना तेरी आंख्या का यो काजल बिग ब़ॉस में जब पहली बार बजाया गया तो उस वक्त ये नहीं कहा जा सकता था की ये गाना इतना प़ॉपुलर होगा। सपना चौधरी बिग बॉस सीजन-11 में जाने से पहले हरियाणा में महज रागिणी गायक और डांसर के रुप में जानी जाती थी पर बिग बॉस के सीजन के बाद इनको पूरे विश्व में अलग पहचान मिली। हटज्या ताऊ पाच्छै नै, तेरे ठुमके सपना चौधरी गाना बॉलीवुड में जब फिल्माया गया तो इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर माना गया क्यों की इतना ऊंचा मुकाम किसी भी हरियाणवी कलाकार  ने अचीव नहीं किया।

बिग बॉस में सपना चौधरी ने अपनी बुद्धि और कला से लोगों के दिल में एक खास जगह बना ली थी और लोगों का ये हुजुम आज भी सपना के साथ है। सपना की जिदंगी में खूब संघर्ष रहा। पिता ना होने के बावजूद सपना ने बेटे की तरह घर चलाने की काबलियत दिखाई और आज सपना का पूरा परिवार उन पर गर्व करता है।

सपना के अपने करियर में कई मोड़ देखे। बैक डांसर से जब हरियाणा के मंचों पर नृत्य करना और फिर सीधा बॉलीवुड तक सफर तय करना, वाकई सपना के लिए ये सपना ही होगा जो आज वो जी रही हैं और पूरा कर रही हैं। सपना चौधरी हरियाणवी संगीत और कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए गाने प्रोड्यूस भी कर रही हैं। फिलहाल उन्होंनें सोमवीर कथूरवाल की आवाज में ‘राम की सू’ गाने को प्रोड्यूस किया था, जिसमें बड़ी शालीनता से हरियाणवी परिधान को दिखाया गया है। सपना चौधरी लगातार हरियाणा का नाम बढ़ाने में पूरी मेहनत कर रहीं हैं। हाल ही में इंटरनेट पर सपना के नए फोटोशूट भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। हरियाणवी देसीपन से लेकर मोर्डन रुप में नया अवतार लेने वाली सपना चौधरी के फैंस की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है।